Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा: घाटी में गिरी सरिया लदी ट्रक, दो की मौत

Chandwa(Latehar): रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चंदवा थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें ट्रक के चालक व सह चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना बुधवार की अहले सुबह की है. ट्रक घाटी में काफी नीचे गिर गया है. ट्रक को निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया. वहीं ट्रक के नीचे दबे शव को निकाला गया. सूचना मिलने के बाद चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. चालक व सह चालक लातेहार के बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, उक्त ट्रक में सरिया लोड था और वह रांची से लातेहार जा रही थी. इसी दौरान अमझरिया घाटी के पास ट्रक असंतुलित हो गयी और गहरे खाई में गिर गयी. दुर्घटना में चालक गणेश यादव व सह चालक अनिल यादव की मौत हो गयी. ट्रक के खाई में गिरने के बाद ट्रक में लदा सरिया चालक केबिन को तोड़ कर बाहर निकल गया. स्थानीय राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते चंदवा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच व राहत कार्य में जुट गयी. हालांकि ट्रक काफी नीचे खाई में जा गिरी थी, इस कारण बचाव कार्य में पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ा. चंदवा पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू हुआ. जब तक बचाव कार्य पूर्ण नहीं हो जाते, तब तक मृतकों की संख्या की स्पष्ट जानकारी देना संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें -अबुआ">https://lagatar.in/officials-said-on-abua-housing-allotment-irregularities-action-will-be-taken-against-guilty-personnel-and-false-beneficiaries/">अबुआ

आवास आवंटन गड़बड़ी पर बोले अधिकारी: दोषी कर्मी व झूठे लाभुकों पर होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही