Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे पलटा शकरकंद लदा ट्रक

Advertisement
Advertisement
हादसे में बाल बाल बचे ड्राइवर और खलासी Chandwa : चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर डेढ़टंगवा घाटी में ब्रेक फेल होने के कारण बारह चक्का ट्रक सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना में चालक विनोद कुमार और उप चालक नीरज कुमार, दोनों फतेहपुर यूपी निवासी को मामूली चोट आई है. वे बाल बाल बच गये. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक भरनो गुमला से शकरकंद लोड कर बनारस, यूपी के लिए जा रहा था. इसी दौरान चंदवा क्षेत्र के डेढ़टंगवा घाटी में ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. इसके कारण ट्रक असन्तुलित होकर सड़क किनारे पलट गया. बताते चलें कि डेढ़टंगवा घाटी दुर्घटना घाटी के रूप में विख्यात हो गया है. यहां बराबर दुर्घटना होती रहती है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-chief-ministers-invitational-football-competition-from-1st-november-final-on-30th-december/">झारखंड

: 1 नवंबर से मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता, 30 दिसंबर को फाइनल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही