Search

 
 
 

चंदवा : घाटी में बकरी लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों ने लूट ली आधी बकरियां

 
Chandwa, Latehar:  रांची-मेदिनीनगर पथ पर चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़टंगवा घाटी में बकरी लदा ट्रक पलट गया. घटना सोमवार की रात तकरीबन दस बजे की है. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने आधी से अधिक बकरियों को जबरदस्ती लूट ली. बकरियों को अपने-अपने घर ले गये. जानकारी के अनुसार एक ट्रक(ओडी-17 वी-2573) बकरियां लोड कर उड़ीसा जा रहा था. डेढ़टंगवा घाटी के पास ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. इसके बाद कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और चालक व सह चालक से जबरदस्ती बकरियां लूट कर अपने घर ले गये. हादसे में चार-पांच बकरियों की मौत भी हो गयी. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण बकरियों को लूट कर भाग चुके थे. इसे भी पढ़ें-राबड़ी">https://lagatar.in/rabri-said-nitish-comes-and-holds-my-feet-we-never-went-to-call-him/">राबड़ी

ने कहा, ‘आकर पैर पकड़ते हैं नीतीश, हम कभी बुलाने नहीं गए’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही