Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Advertisement
Advertisement
Chandwa : चंदवा में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. घटना मंगलवार शाम की बतायी जा रही है. दोनों करम पर्व के दूसरे दिन अपने रिश्तेदार के यहां सोंस गांव आये थे. मृतकों की पहचान बिजेंद्र उरांव (20 वर्ष) पिता सुरसहाय उरांव ग्राम तुबेद थाना लातेहार तथा प्रेमचंद उरांव (19) वर्ष पिता इन्द्रदेव उरांव ग्राम कैमा टोला बंदुदाग थाना लातेहार के रूप में हुई है. मृतक बिजेंद्र के जीजा गणेश उरांव ने बताया कि दोनों रिचीघुटा की ओर से बाइक से आए थे. दोनों ने अपनी बाइक पुल के दूसरी तरफ ही छोड़ दिया था. जिसे लाने दोनों गणेश के साथ ही रेल पुल से होकर रिचीघुटा की ओर जा रहे थे. रेल पुल का दो पाया पार कर चुके थे, मगर इसी दौरान जोरदार बारिश शुरू हो गई. नदी में भी पानी तेज आवाज के साथ बह रही थी. इसी दौरान आई ट्रेन की चपेट में दोनों आ गये. जिससे दोनों की मौत हो गई. एक युवक पुल के नीचे नदी में गिर गया, वहीं दूसरा युवक पुल पर ही लोहे में फंस गया. रेल पुल पर पड़े युवक की लाश को उसके रिश्तेदार अपने घर सोंस ले गए. जबकी प्रेमचंद का शव घटनास्थल से लगभग डेढ़ किमी की दूर सोंस गांव के ही जामुनिया टोला के समीप बुधवार की सुबह नदी में मिली. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. , इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-youth-shot-in-head-by-criminals-in-pandara-ranchi-admitted-to-rims/">BIG

NEWS : रांची के पंडरा में अपराधियों ने युवक ने सिर में मारी गोली, रिम्स में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही