Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Advertisement
Advertisement
घटना में गणेश उरांव बाल बाल बचे रेल पुल पार करने के दौरान हुआ हादसा Chandwa : ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि गणेश उरांव हादसे में बाल बाल बच गये. घटना मंगलवार के शाम की बताई जा रही है. रेल पुल पार करने के दौरान हादसा हुआ. घटना में बाल बाल बचे गणेश उरांव ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को.इसकी सूचना दी. इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पहुंचकर बिजेंद्र के शव को बरामद किया. दूसरे युवक का शव घटनास्थल से लगभग डेढ़ किमी दूर नदी के बीच से बरामद किया गया. घटना की सूचना पर सासंग पंचायत मुखिया पति घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली. चश्मदीद गणेश ने बताया कि दोनों युवक अपने घर से रिचीघुटा की ओर से मोटरसाइकिल से आए थे. अपनी मोटरसाइकिल पुल के दूसरी तरफ ही छोड़कर आया. जिसे लेने दोनों युवक और गणेश रेल पुल से होकर रिचीघुटा की ओर जा रहे थे. पुल का दो पाया पार कर चुके थे कि ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में दोनों युवक आ गये. मृतकों की पहचान गणेश उरांव ने अपने साले बिजेंद्र उरांव, उम्र लगभग बीस वर्ष पिता सुरसहाय उरांव ग्राम तुबेद थाना लातेहार और दूसरे मृतक का नाम प्रेमचंद उरांव (19) वर्ष, पिता इन्द्रदेव उरांव ग्राम कैमा टोला बंदुदाग थाना लातेहार के रूप में हुई है. इसे भी पढ़ें :गुमला">https://lagatar.in/gumla-drunk-wife-attacked-with-a-stick-on-face-one-part-cut-off/">गुमला

: नशे में पत्नी के चेहरे पर टांगी से वार, एक भाग कटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही