Search

 
 
 

चंदवा : ग्रामीणों ने की सेविका चयन में आवासीय प्रमाण पत्र की जांच की मांग

 
Chandwa  :  प्रखंड क्षेत्र तिलैयाटांड़ आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन की प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में मोमिना खातून पति सरवर के आवासीय प्रमाण पत्र की जांच की मांग की है. ग्रामीणों के द्वारा एक माह पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार को आवेदन सौंपा गया था, लेकिन एक माह गुजर जाने के बावजूद भी अभी तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है. ग्रामीणों का आरोप है की मोमिना खातून के द्वारा गलत खतियान के आधार पर आवासीय प्रमाण पत्र बनावाया गया है. गलत आवासीय प्रमाण पत्र के भरोसे ही उसने सेविका चयन प्रक्रिया में भाग लिया था, जो कि नियम विरुद्ध है. कार्यालय द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट लिखा हुआ है कि चयन प्रक्रिया में स्थानीय को ही प्राथमिकता दिया जायेगा. ग्रामीणों ने बीडीओ से पूरे प्रक्रिया में पारदर्शिता लाते हुए मोमिना खातून के द्वारा जमा किए गए दस्तावेज की जांच करने की मांग की है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसमें बड़ी गड़बड़ी किये जाने का अंदेशा है, जिसकी वजह से दस्तावेजों की जांच नहीं की जा रही है. बता दें कि 12 सितंबर को आंगनबाड़ी केन्द्र तिलैया टांड में सेविका चयन की प्रक्रिया हुई थी. इसे भी पढ़ें–यशवंत">https://lagatar.in/yashwant-sinha-pays-tribute-to-lok-nayak-jayaprakash-in-central-jail/">यशवंत

सिन्हा ने केंद्रीय कारा में लोकनायक जयप्रकाश को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही