Search

 
 
 

चंदवा : बिजली की आस में गुरीटांड़ के ग्रामीण, 6 महीने से खराब है ट्रांसफार्मर

 
Chandwa  :  दशहरा के शुभ अवसर पर बिजली विभाग ने तत्परता दिखाते हुए शहर के विभिन्न चौक-चौराहे के तमाम विद्युत व्यस्था दुरुस्त तो कर दिए मगर शहर से सटे गांव गुरीटांड़ के लोग बिजली की आस में आज भी हैं. इस गांव में लगा ट्रांसफार्मर लगभग 6 महीने पूर्व से जला हुआ है. दशहरा का त्यौहार गुजर गए बिजली की आस में लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली. इधर दीपावली का पर्व भी नजदीक है. बिजली विभाग के उदासीन रवैए से ग्रामीण खासे नाराज हैं. गांव के लोगों ने कहा कि दिपावली में जहां हर घर रोशन होता है, हम सभी बिजली के अभाव में रात अंधरे में गुजरेंगे. इसके पूर्व भी जब ट्रांसफार्मर जला था उस समय ग्रामीण आपस में चंदा कर ट्रांसफार्मर मंगवाकर टोले को रोशन किया था. लगातार की टीम जब गांव के लोगों से पूरे मामले को लेकर बातचीत की तो ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग सिर्फ शहर के लिए है गांव के लिए नहीं. इस बाबत जब बिजली विभाग के एसडीओ से बात करने की कोशिश की गई तो उनका नंबर बंद मिला. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-pink-clouds-are-falling-in-the-evening-there-will-be-a-feeling-of-cold-in-three-to-four-days/">रांची

: शाम होते ही छा रहे गुलाबी बादल, तीन चार दिनों में ठंड का होगा एहसास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही