Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : इलाज के अभाव में चौकीदार की मौत, 4 माह से नहीं म‍िला था मानदेय

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के डुमारो पंचायत के रहने वाले चौकीदार कौलेश्वर राम बीट सं 1/9 की मौत इलाज के अभाव में हो गया. द‍िवंगत कौलेश्‍वर राम कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. पैसे के अभाव में वह अपना इलाज नहीं करा सके और उनकी मौत हो गई. वैसे भी चौकीदारों को तनख्वाह कम होती है उपर से समय से मानदेय नहीं म‍िलने की वजह से वह आर्थिक रूप से भी परेशान थे. जानकारी के अनुसार बीते चार माह से प्रखंड के चौकीदारों के मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है. इस वजह से तंगहाली के कारण कौलेश्वर राम अपना इलाज सही से नहीं करवा पा रहे थे. शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :  बीडीओ सह सीओ विजय कुमार ने कहा कि अभी चौकीदारों के दो माह का मानदेय ट्रेजरी में गया है. एक दो दिन में उनके परिजनों को भुगतान कर दिया जायेगा. इसके अलावा कोई फंड विभाग के पास नहीं है. विभागीय तौर पर उनके पर‍िजनों की कोई मदद नहीं की जा सकती है. उनके निधन पर एसआई सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, सदीक अंसारी, राजकिशोर महली, गणेश महतो, राजू राम, संतोष प्रजापति, सोहन महतो, गोपाल महली, रानथु उरांव,जगदीश तुरी, कृष्ण दयाल सहनी, विंदेश्वर राम ने शोक व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें : Ind">https://lagatar.in/ind-vs-aus-india-won-the-first-nagpur-test-match-kangaroos-kneeled-before-ashwin-jadeja/">Ind

vs Aus : भारत ने पारी और 132 रन से जीता नागपुर टेस्ट, अश्विन-जडेजा के आगे कंगारूओं ने टेके घुटने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही