Search

 
 
 

चंदवा : ये कैसा अस्पताल जहां शव रखने का इंतजाम नहीं

 
Chandwa  : इसे विडंबना कहें या कुछ ओर.. लगभग डेढ़ से दो लाख की आबादी में करोड़ों रुपए की लागत से 30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां संसाधन है तो कर्मियों का आभाव है, कर्मी हैं तो उपकरण नहीं हैं. सामाजिक कार्यकर्ता एवं कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि शव रखने के इंतेजाम नहीं होने के कारण शव को ओपीडी के सामने ड्रेसिंग रूम में ही ड्रेसिंग टेबल पर शव रख दिया जाता है. यही नहीं एक ड्रेसिंग टेबल पर शव पड़ा रहता है तो वहीं ड्रेसिंग रूम के ही दूसरे टेबल पर घायल मरीजों का इलाज किया जाता है. गांव के ही शिवा टोली के एक बालक का शव करीब दो घंटे तक ड्रेसिंग रूम में पड़ा रहा. इस दौरान अस्पताल में आए घायल मरीजों को भी ड्रेसिंग रूम में पड़े शव के बगल के ड्रेसिंग टेबल पर ही इलाज किया गया. अस्पताल में इलाज करा रहे समाजसेवी निर्मल शर्मा कहते हैं कि सामने शव पड़ा हो और घायल बच्चे का इलाज हो तो ऐसे में मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता ही है. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-inspected-evm-warehouse-at-morhabadi/">रांची

डीसी ने मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही