Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, अबतक नहीं हुई पहचान

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी शिवपुर रेलखंड पर भंडारगढ़ा गांव के समीप बुधवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी. पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया था. 36 घंटे बीतने के बावजूद मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है. महिला की पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के बाद लातेहार के शीतगृह में ही रखा गया है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार महिला भंडारगढ़ा के आस पास ही रहा करती थीं, पर उसके बारे में लोगों के पास ज्यादा जानकारी नहीं है. महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है. वह हरा और ब्लू रंग की रंगीन साड़ी पहनी हुई है. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/live-in-partner-was-cut-into-pieces-with-tree-cutter-boiled-in-cooker-and-fed-to-dogs-accused-arrested/">मुंबई

में लिव इन पार्टनर को मशीन से टुकड़ों में काटा, कुकर में उबालकर कुत्तों को खिलाया, आरोपी गिरफ्तार (VIDEO)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही