Search

 
 
 

चंदवा : सड़क हादसे में महिला की मौत, दो बाइकों के बीच रेस में हुई दुर्घटना

 
अपने रिश्तेदार के साथ गुमला से मैक्लुस्कीगंज जा रही थी महिला Chandwa, Latehar : रविवार को थाना क्षेत्र के महुआमिलन-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर काली कुर्मी टोला विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अस्मिना खातून अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर गुमला से मैक्लुस्कीगंज अपने मेहमान के घर जा रही थी. मेहमान के घर से कुछ किलोमीटर पहले काली कुर्मी टोला, विद्यालय के समीप दो बाइकों में ओवरटेक करने को लेकर होड़ मची थी. इस दौरान एक बाइक जिसमें अस्मिना सवार थी उससे सट गयी. इसके बाद बाइक चालक व वह सड़क पर गिर पड़े. इसी बीच पीछे से आ रहे वाहन ने अस्मिना को अपनी चपेट में ले लिया. वाहन उसे रौंदते हुए फरार हो गया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हालांकि बाइक चालक को आंशिक चोट आयी है. घटना के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. तकरीबन दो घंटे तक सड़क जाम रहा. सूचना मिलने पर जिला परिषद प्रतिनिधि रोहित यादव मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस व पुलिस को सूचित किया. पुलिस के पहुंचने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया. इसे भी पढ़ें-आडवाणी">https://lagatar.in/advani-had-the-potential-to-become-prime-minister-but-he-was-sidelined-sanjay-raut/">आडवाणी

में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी, लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया : संजय राउत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही