Search

 
 
 

चंदवा : प्रेमी के साथ झगड़ा के बाद महिला ने लगाई थी फांसी, ठेकेदार ने जंगल में फेंका था शव, गिरफ्तार

 
सिकनी रिचीघुटा सड़क के किनारे केन्दवाही जंंगल से बरामद महिली का मिला था शव। 30 जून को मुकेश महतो ने रेखा कुमारी के रूप में की थी पहचान Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी रिचीघुटा सड़क के किनारे केंदवाही जंगल से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था. इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने मामले में महिला के प्रेमी ठेकेदार जवाहर राम (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने सारा राज उगल दिया है. उसके पास से मृतका का एंड्रायड फोन, अभियुक्त जवाहर का फोन और मृतका के द्वारा फंदे में झूलने के प्रयोग में लाए गए चुन्नी जो कटा हुआ है उसे पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद उसकी पहचान के लिए पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर चिपकाया था. 30 जून को लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के बड़कीचांपी के मुकेश महतो ने मृतका की पहचान रेखा कुमारी के रूप में की थी. मुकेश ने बताया कि महिला का नाम रेखा कुमारी है. वह बिजूपाड़ा के करकट गांव के लालदेव महतो की पत्नी है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल तेज की. महिला के घरवालों से पूछताछ की तो पता चला कि रेखा रांची में रहकर मजदूरी का काम किया करती थी. ठेकेदार जवाहर राम (32 वर्ष) पिता सुखीराम ग्राम रांकीकला थाना मनिका जिला लातेहार से उसका प्रेम संबंध था. जिसके बाद पुलिस ने जवाहर राम को पकड़ा और उससे पूछताछ की.

झगड़ा के बाद लगाई थी फांसी

पुलिस ने बताया कि रेखा कुमारी जवाहर के साथ रहकर ही अपना जीवन यापन करना चाहती थी. पर जवाहर पहले से ही शादीशुदा था और इसके साथ सिर्फ टाइम पास करना चाहता था. इसी बात को लेकर 27 जून को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद ठेकेदार जवाहर अपने घर रांकीकला आ गया था. जिसके बाद आवेश में आकर रेखा ने आत्महत्या कर ली थी. जानकारी मिलते ही जवाहर रांची स्थित अपने किराए के मकान पर गांव के ही चारपहिया वाहन से पहुंचा. शव को फंदे से उतार कर साक्ष्य छुपाने के इरादे से गाड़ी में लादकर ले गया और सिकनी रीची घुटा सड़क के किनारे केंदवाही जंगल में फेंक कर फरार हो गया. जिसे चंदवा पुलिस ने मनिका थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बबलू कुमार, पुअनि सह अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार, पुअनि नारायण यादव, पुअनि दिव्य प्रकाश, पुअनि धर्मेन्द्र कुमार महतो के साथ सैट 202 के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-tata-sumo-fell-into-a-well-in-padma-hazaribagh-6-dead-3-serious/">बड़ी

खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही