Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : स्कूली बच्चों से रेलवे ट्रैक के किनारे कराया जा रहा काम

Advertisement
Advertisement

दिहाड़ी में दिये जाते हैं 300 रुपये, ठेकेदार बोला- इस क्षेत्र में ऐसे ही मजदूर मिलते हैं

Chandwa : बालश्रम एक कानूनी अपराध है यह जानते हुए भी ठेकेदार नाबालिग स्कूली बच्चों से मजदूरी करा रहा है. बाल मजदूरी की तस्वीर चंदवा के टोरी जंक्शन के पूर्वी केबिन के नजदीक से सामने आई है. यहां रेलवे ट्रैक के किनारे ठेकेदार स्कूली बच्चों से मजदूरी करा रहा है. काम के एवज में बच्चों को तीन सौ रुपये दिहाड़ी के हिसाब से दिया जाता है. यहां काम करने वाले सभी बच्चे सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राएं है. उनकी उम्र 12 से 13 साल के बीच बतायी जा रही है. काफी पूछने पर एक बच्चे ने अपना नाम बताया. उसने बताया कि वह सरकारी स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता है. वहीं काम करा रहे एक व्यक्ति ने अपना नाम अवधेश कुमार और पता धनबाद बताया. उसने कहा कि इस क्षेत्र में ऐसे ही मजदूर मिलते हैं. आगे कहा कि ज्यादा जानकारी चाहिए तो पास खड़े मुंशी जी से बात कर लीजिए. मगर पास खड़े व्यक्ति ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. वहीं रेलवे ट्रैक के किनारे स्कूली बच्चों से मजदूरी कराये जाने के सवाल पर लातेहार श्रम अधीक्षक ने कहा कि यह अपराध है. अगर कोई संवेदक ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. संवेदक का नाम पता चलते ही उसके उपर कार्रवाई की जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-57.jpg"

alt="चंदवा : स्कूली बच्चों से रेलवे ट्रैक के किनारे कराया जा रहा काम " width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-all-three-congress-mlas-accused-cash-scandal-freed-from-suspension-rajesh-thakur-announced/">BREAKING

: कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक हुए निलंबन मुक्त, राजेश ठाकुर ने की घोषणा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही