Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलौदिया पंचायत सचिवालय के पास रविवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी जैसे ही सुबह परिजनों को मिली उनका रो - रो कर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने घटना की जानकारी चंदवा पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि 1 साल पहले ही युवक की शादी हुई थी. रविवार को बेटे के ससुराल वाले आये थे बेटी को वे लोग होली का पर्व मनाने के लिए अपने साथ ले गए. बेटे ने पत्नी को खुशी-खुशी विदा भी किया. लेकिन रात में क्या बात हुई जो बेटे ने आत्महत्या कर ली. वहीं थाना प्रभारी ने मामले को लेकर बताया कि पारिवारिक कलह की वजह से युवक ने आत्महत्या की है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ किया जा सकता है. इसे भी पढ़ेंनवजात">https://lagatar.in/now-every-newborn-will-get-mothers-milk-allocation-of-1-crore-two-lakhs-for-human-milk-bank/">नवजात

को मिलेगा मां का दूध, ह्यूमन मिल्क बैंक के निर्माण के लिए 1 करोड़ दो लाख का आवंटन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही