Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा: ट्रक की चपेट में आने से युवक घायल, रिम्स रेफर

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित तीखी मोड़ पर गुरूवार को सड़क हादसा हुआ. ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गय़ा. युवक का नाम चंदन कुमार बताया जा रहा है. वह रामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. युवक अपने घर से चंदवा के लिए निकला था, कुछ दूर ही गया था कि तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ईंट ढुलाई वाले आयशर ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आयी है. घायल युवक को ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी चंदवा पहुंचाया गया. जहां अस्पताल प्रभारी डॉ एन के पाण्डेय की देखरेख में अस्ताल कर्मियों ने प्राथमिक इलाज किया. फिर युवक की स्थिती को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/goddaviolent-clash-between-police-and-villagers-in-taljhari-sdpo-injured-attacked-with-bow-and-arrow-police-fired-in-the-air/">BIG

NEWS : गोड्डा के तालझारी में पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प, SDPO घायल,तीर-धनुष से हमला, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही