Search

 
 
 

CA फाइनल और इंटर परीक्षा की तारीखों में बदलाव, ICAI ने जारी किया नया शिड्यूल

 
NewDelhi  : लोकसभा चुनाव को लेकर चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) के फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है.  द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नया शिड्यूल जारी कर दिया है. नये शिड्यूल के अनुसार, CA इंटर और फाइनल की परीक्षा मई में ही आयोजित की जायेगी. लेकिन सिर्फ तारीखों में बदलाव किया गया है. ग्रुप 1 के लिए इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा 3, 5 और 9 मई को होगी. इससे पहले परीक्षा 3, 5 और 7 मई को होने वाली थी. वहीं ग्रुप 1 के लिए इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा 11, 15 और 17 मई को आयोजित की जायेगी, जो पहले 9, 11 और 13 मई को होनी थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/icai-ca-exam.jpg"

alt="" width="650" height="540" />

फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं

सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 2, 4 और 8 मई को होगी, जो पहले 2, 4 और 6 मई को निर्धारित थी. वहीं सीए फाइनल ग्रुप 2 के की परीक्षा 10, 14 और 16 मई को आयोजित की जायेगी, जो पहले 8, 10 और 12 मई को होने वाली थी. हालांकि ICAI ने सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाओं की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया है. सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 20, 22, 24 और 26 जून को ही होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही