Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में आज से तीन दिनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक करें रूट

Ranchi :  अगर आप राजधानी रांची में रहते हैं तो घर से बाहर निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक रूट जरूर देख लें. रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में आज से तीन दिनों के लिए बदलाव किया गया है. इस दौरान कई रूटों पर वाहनों की नो एंट्री रहेगी. आज (5 अप्रैल) को रामनवमी की झांकी और कल छह अप्रैल को शोभायात्रा निकलेगी.  इसके अगले दिन सात अप्रैल को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलेगा. इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/Untitled-9-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पांच अप्रैल को इस प्रकार होगी ट्रैफिक व्यवस्था :

पांच अप्रैल की शाम चार बजे से छह अप्रैल की सुबह छह बजे तक शहरी क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा. सभी भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड का उपयोग करके अपने गंतव्य तक जायेंगे. किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, और शहीद चौक की तरफ सामान्य यातायात बंद रहेगा. इसी तरह, महावीर मंदिर चौक और सुभाष चौक से अपर बाजार की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन भी वर्जित होगा.

रामनवमी के दिन दोपहर एक बजे से जुलूस खत्म होने तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालित होंगे. 

रामनवमी के दिन निजी और यात्री वाहनों के मार्गों में परिवर्तन :

- किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक के तरफ से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक एवं सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक की तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. - सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे एवं उसी जगह से अन्य मार्गों पर परिचालित होंगे. - जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. - पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - एसएन गांगुली रोड,विष्णु गली, बुधिया गली और राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - उल हाउस के पास मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - कर्बला चौक से रतन पीपी आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - चुटिया बाजार रोड में दोनों तरफ से वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - राजेन्द्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. - पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा.

चैती दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव :

सात अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक रांची के शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा. सभी भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड का उपयोग करेंगे. चैती दुर्गा विसर्जन के दौरान, विसर्जन वाले मार्गों को जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जायेगा. रांची के अन्य रास्तों पर रामनवमी शोभा यात्रा और जुलूस के आधार पर भी यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जायेगा.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही