Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि तख्त बदल दो ताज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो. आज झारखंड परिवर्तन के लिए तैयार है. वे गुरुवार को हरमू मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की जनता को सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाये. राज्य सरकार ने युवा, महिला और किसानों को पांच सालों तक ठगा. हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की रोटी बेटी और माटी को लूटने का काम किया है, लेकिन गठबंधन कांग्रेस जेएमएम की सरकार का बालू खाकर भी पेट नहीं भरा, कोयला खाकर भी पेट नहीं भरा, खनिज खाकर पेट भी नहीं भरा. हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की जमीन लूटकर खा गये फिर भी उनका पेट नहीं भरा.
तख्त बदल दो, ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो : संजय सेठ
Last Updated: Oct 24, 2024 12:00 AM (IST)