Search

 
 
 

धनबाद विधानसभा के कई मतदान केंद्रों में बदलाव, भवन थे जर्जर

 

डीसी माधवी मिश्रा ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर दी जानकारी

Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटा है. जर्जर भवनों की वजह से कई मतदान केंद्रों में बदलाव किया गया है. इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि भवन जर्जर होने के कारण कई मतदान केंद्रों में बदलाव किया गया है. धनबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 345 समुदायिक भवन गोधर को बदलकर महाप्रबंधक कार्यालय कुसुंडा एरिया 6 कर दिया गया है. इसी प्रकार 347 बांग्ला प्राथमिक विद्यालय बसेरिया पूर्वी भाग को को बदलकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसेरिया नंबर 2 कमरा नंबर 1, 348 बंगला प्राथमिक विद्यालय बसेरिया पश्चिमी भाग को बदलकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसेरिया कमरा नंबर 2, 389 मध्य विद्यालय कुस्तौर नीचे भवन (पश्चिम भाग) को बदलकर मध्य विद्यालय कुस्तौर ऊपर भवन (पूर्वी भाग) किया गया है. मतदान केंद्र संख्या 172 को पर्यटन भवन कार्यालय धनबाद थाना के सामने से जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय (पुराना समाहरणालय परिसर) में स्थानांतरित किया गया है. इसी प्रकार 39 निरसा विधानसभा क्षेत्र के 21, धनबाद विधानसभा क्षेत्र के 17, टुंडी विधानसभा क्षेत्र के 36 तथा बाघमारा विधानसभा के 12 बूथों के पुराने भवन के नाम में परिवर्तन किया गया है. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जहां वोटर की संख्या अधिक है वहां क्यू मैनेजमेंट के लिए बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया. बैठक में निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, एसडीओ उदय रजक, सभी एईआरओ, भाजपा के नरेंद्र त्रिवेदी, झामुमो के लक्खी सोरेन, आजसू के रतिलाल महतो, राजद के राजू यादव व मुमताज कुरैशी, कांग्रेस के महेंद्र कुमार दुबे, आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dps-made-three-dozen-daughters-skilled-in-three-months/">बोकारो

: डीपीएस ने तीन महीने में तीन दर्जन बेटियों को बनाया हुनरमंद 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही