Bokaro : बोकारो रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में 11 जून से बदलाव होगा. कुछ ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय से 5 से 10 मिनट पहले आएंगी और जाएंगी. खासकर चार ट्रेनों के समय में बदलाव होगा, जिसमें ट्रेन संख्या 18103 टाटा-अमृतसर जालियांवालाबाग एक्सप्रेस शामिल है. बोकारो रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन अब रात 12.10 बजे की बजाय 12.05 बजे होगा और 12.10 बजे प्रस्थान कर जाएगी. ट्रेन संख्या 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस अब शाम 5.25 बजे की बजाय 5.15 बजे बोकारो स्टेशन पहुंचेगी और 5.20 बजे गोड्डा के लिए प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 18619 रांची-गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 11.40 की बजाय 11.30 बजे बोकारो पहुंचेगी 11.35 बजे प्रस्थान करेगी. इसके अलावा हटिया से आनंद विहार जाने वाली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का बोकारो रेलवे स्टेशन पर आगमन शाम 5.25 की बजाय 5.15 बजे होगा और 5.20 बजे प्रस्थान करेगी. [wpse_comments_template]
बोकारो से होकर गुजरनेवाली कई ट्रेनों के समय में 11 जून से बदलाव
Leave a Comment