Search

ईस्टर पर्व को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

Ranchi : ईसाई समुदाय का बड़ा त्योहार ईस्टर शनिवार और रविवार को मनाया जाएगा. इसको लेकट ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. डीसी कार्यालय से इसको लेकर सूचना जारी कर दी गई है. बता दें कि ईस्टर पर हजारों-लाखों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी कब्रिस्तान में अहले सुबह सपरिवार एकत्रित होते हैं. ऐसे में एहतियातन यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है, ताकि ईसाई धर्मावलंबियों को कब्रिस्तान जाने में कोई परेशानी न हो.

यहां ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया है बदलाव

कांटाटोली चौक से बहुबाजार की ओर जाने वाली बस/सिटी राइड बस/मालवाहक/बड़े वाहनों का परिचालन 31 मार्च की सुबह 4:00 बजे से 09:00 बजे सुबह तक पूर्णतः वर्जित रहेगा. कांटाटोली चौक से डंगराटोली होते हुए सर्जना चौक की ओर जाने वाली बस/सिटी राइड बस/मालवाहक / बड़े वाहनों का परिचालन 30 मार्च की रात्रि 09:00 बजे से 31 मार्च के 09:00 बजे सुबह तक पूर्णतः वर्जित रहेगा. सर्जना चौक से मिशन चौक होते हुए डंगराटोली/कांटाटोली चौक की तरफ जाने वाली बस/सिटी राइड बस/मालवाहक/बड़े वाहनों का परिचालन 30 मार्च की रात्रि 09:00 बजे से 31 मार्च के 09:00 बजे सुबह तक पूर्णतः वर्जित रहेगा. खेलगांव चौक से कांटाटोली चौक की ओर आने वाली बस/सिटी राइड बस/मालवाहक/बड़े वाहनों का परिचालन 31 मार्च की सुबह 3 बजे 9:00 बजे सुबह तक पूर्णतः वर्जित रहेगा. दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली चौक की ओर आने वाले मालवाहक वाहनों का परिचालन सुबह 3 बजे से 9 बजे तक पूर्णतः वर्जित रहेगा. मुंडा चौक से कांटाटोली चौक की तरफ जाने वाली बस/सिटी राइड बस/मालवाहक / बड़े वाहनों का परिचालन 31 मार्च की सुबह 3 बजे से 9 बजे तक पूर्णतः वर्जित रहेगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/tempreture-crosses-40-in-jharkhand-chances-of-rain-in-these-21-districts-including-ranchi/">झारखंड

में पारा 40 पार, रांची समेत इन 21 जिलों में बारिश के आसार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp