Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव, किरण रिजिजू पद से हटाये गये, मेघवाल होंगे नये कानून मंत्री

New Delhi :  केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने की खबर है.  किरण रिजिजू को कानून मंत्री पद से हटा  दिया गया है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल  नये कानून मंत्री बनाये गये हैं.   किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटा कर भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है.  खबर है कि  रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.                                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

       नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कहा जा रहा है कि रिजिजू ने हाल के दिनों में न्‍यायपालिका को लेकर कई बयान दिये थे. इस कारण उनका विभाग बदल दिया गया.  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर रिजिजू को भू विज्ञान मंत्रालय का जिम्‍मा दिया है.

रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं

बता दें कि रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री है. वे 2004 में पहली बार अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़े और जीते थे. हालांकि 2009 का लोकसभा चुनाव हार गये थे. 2014 में रिजिजू फिर जीत गये और मोदी मंत्रिमंडल में गृह राज्य मंत्री बनाये गये. पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल (2019) में खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने. जुलाई 2021 के कैबिनेट विस्तार के दौरान उन्हें कानून मंत्री बनाया गया था. उन्होंने रविशंकर प्रसाद की जगह ली थी.

अर्जुन राम मेघवाल 2009 से बीकानेर से भाजपा सांसद हैं  

अर्जुन राम मेघवाल 2009 से बीकानेर से भाजपा सांसद हैं वह राजस्थान कैडर के एक आईएएस अधिकारी रहे हैं. वे राजस्थान में अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं. श्री मेघवाल 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गये. मई 2019 में, मेघवाल संसदीय मामलों और भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री बनाये गये थे अब उन्हें कानून मंत्रालय का भी प्रभार सौंप दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही