Search

 
 
 

राम नाम का जाप करें, पापों से मिलेगी मुक्ति : प्रभु प्रिया नारायणी

 
Barkatta, Hazaribagh: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में आयोजित श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है. कथावाचिका बाल विदुषी प्रभु प्रिया नारायणी उज्जैन के द्वारा दिये जा रहे प्रवचन को सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंच रहे हैं. एक ओर जहां अपने प्रवचन से प्रभु प्रिया श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय रासलीला मथुरा-वृंदावन के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम लोगों को आकर्षित कर रही है. अपने कथा प्रवचन में प्रभु प्रिया ने बताया कि राम नाम के जाप से सभी पापों से मुक्ति मिलती है. ग्रंथों में वर्णित है कि भगवान राम अनेकों का उद्धार किये. अनेकों को पाप से मुक्ति दिलायी. इसलिए हम सभी को राम नाम का जाप करना चाहिए. यज्ञ समिति के द्वारा प्रतिदिन प्रसाद वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. वहीं श्रद्धालु मेले में लगे झूले का आंनद उठा रहे हैं. नौ दिवसीय महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर यज्ञ समिति अध्यक्ष ईश्वर यादव, मुकेश यादव, पंकज सोनी, राम अवतार यादव, मुकेश सोनी, मुंशी पासवान, जीवन यादव, महावीर यादव, रामजी पासवान, मनी यादव, छोटी दास, राजकुमार यादव, अरविंद यादव, अरुण सोनी, श्यामलाल सिंह, नरेश यादव, धानेश्वर यादव, विकास यादव, धानेश्वर पासवान, सचिन प्रजापति, सोनू साव, आशीष यादव, कैलाश पासवान व दिनेश्वर ठाकुर समेत कई लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-rajrappa-police-raided-tractor-loaded-with-illegal-coal-seized/">रामगढ़

: रजरप्पा पुलिस ने मारा छापा, अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही