Search

 
 
 

जय श्रीराम के जयकारों गूंज उठी रांची, तपोवन मंदिर में जुटे अखाड़े

 
Ranchi: रामनवमी के अवसर पर राजधानी रांची जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी. पूरा तपोवन मंदिर परिसर बुधवार को लाल, हरा, पीला, भगवा रंग के पताकों से पट गया. कोई राम की भक्ति में झूमते नजर आया तो कई गाते. तपोवन मंदिर के चारों ओर राम के गीत और भगवा झंड़ा राम नाम की गवाही दे रहा था. [caption id="attachment_874954" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/2-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तस्वीरः झांकी में हनुमान जी की मूर्ति की रही चर्चा[/caption]

हनुमान के ही थे चर्चे

हर झांकी में रामायण से जुड़ी कथा भक्तों को दिखाई जा रही थी. बड़े बुजुर्ग से लेकर छोटे-छोटे भक्तों का तपोवन मंदिर परिसर में स्वागत रंगीन चमचमाती कागज से बने भुरादों से किया जा रहा था.  जैसे-जैसे शाम ढलता गया, वैसे-वैसे ही तपोवन में राम भक्तों की भीड़ बढ़ती चली गई. बारी-बारी से अलग-अलग अखाड़ों से पहुंचे राम भक्त अपने महावीर पताको का प्रदर्शन करते हुए नजर आए. वहीं मंदिर परिसर में तलावर, लाठी लहराते राम भक्त घंटों झूमते रहे. इस बीच ड्रोन कैमरे से पूरे परिसर में सुरक्षा रखी जा रही थी. साथ ही मंदिर में दूर-दराज से आये भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि और सफल जीवन की कामना की. मंदिर में आएं राम भक्तों ने तलवार भांजकर (तलवारबाजी) करते हुए अपनी प्रतिभा दिखायी. साथ ही विभिन्न अखाड़ा से आएं राम भक्तों ने अपने-अपने महावीर पताका का प्रदर्शन करते नजर आएं. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-one-after-another-tableaux-display-of-weapons/">हजारीबाग

: एक से बढ़कर एक झांकियां निकली, अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही