Search

 
 
 

धनबाद नगर निगम चुनाव में बवाल: वार्ड 51 में समर्थकों के बीच झड़प, तीन घायल

Dhanbad: धनबाद में नगर निगम चुनाव के दौरान शनिवार देर रात सुदामडीह इलाके में दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच टकराव की घटना सामने आई. मामला वार्ड संख्या 51 से जुड़ा है, जहां प्रत्याशी पायल सुपकार और बीरेंद्र कुमार के समर्थक आमने-सामने आ गए.
 

Dhanbad: धनबाद में नगर निगम चुनाव के दौरान शनिवार देर रात सुदामडीह इलाके में दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच टकराव की घटना सामने आई. मामला वार्ड संख्या 51 से जुड़ा है, जहां प्रत्याशी पायल सुपकार और बीरेंद्र कुमार के समर्थक आमने-सामने आ गए.

 

जानकारी के अनुसार, सुदामडीह न्यू माइंस कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय राजकुमार यादव अपने साथी सागर वर्मा उर्फ बिट्टू के साथ बाइक से एक परिचित को संवारडीह बस्ती के पास छोड़कर लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि बाइक की चाबी और मोबाइल छीनने के बाद गाली-गलौज की गई और मारपीट शुरू हो गई.

 

हंगामे की आवाज सुनकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई. झड़प में राजकुमार यादव के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि दीपक वर्णवाल के पैर में चोट लगने की बात कही जा रही है. दोनों को इलाज के लिए चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

 

दूसरी ओर, मनोज सुपकार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी दुकान के बाहर कुछ युवक पहुंचे और विवाद की शुरुआत की. उनके अनुसार, रोकने पर ही मारपीट की गई, जिसमें उन्हें भी चोटें आई हैं.

 

सूचना मिलने पर सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

चुनावी माहौल के बीच हुई इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव व्याप्त हो गया, हालांकि पुलिस की सक्रियता से हालात सामान्य कर लिए गए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही