Search

 
 
 

कॉक्रोच जनता पार्टी का संसद चलो मार्च शुरू होते ही हंगामा, भीड़ बेकाबू, लाठीचार्ज

आज कॉक्रोच जनता पार्टी का संसद चलो मार्च शुरू होते ही हंगामा मच गया. जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ बेकाबू हो गयी. दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि  कुछ मीडिया में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा करने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिये जाने की खबरें चलाई जा रही हैं.  दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.
 

New Delhi : कॉक्रोच  जनता पार्टी(CJP) का सोमवार को संसद चलो मार्च शुरू होते ही हंगामा मच गया. मार्च  शुरू होते ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ बेकाबू हो गयी. भीड़ में शामिल लोगों ने आगे बढ़ने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया.

Uploaded Image

यह देख पुलिस एक्शन में आ गयी. इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. भीड़ को तीतर बीतर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. खबरों के अनुसार पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. 

 

 

लाठीचार्ज से इससे कई लोगों को चोटें आने की खबर है. कई लोगों के सिर फूट गये. सैकड़ों की संख्या में  प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे.कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गये.  

 


हालांकि दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कुछ मीडिया में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा करने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिये जाने की खबरें चलाई जा रही हैं.

 

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. कहा कि स्थिति को पूरी तरह से पेशेवर तरीके से संभाला गया, पुलिस ने अनुरोध किया है कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक खबरों पर यकीन न करें.  जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही