Search

 
 
 

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, बैंकिंग व फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली

Lagatar Desk :   शुरुआती कारोबार की तुलना में दोनों इंडेक्स में ज्यादा गिरावट आई. इससे पहले कारोबार की शुरुआत से शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. बाजार खुलते ही सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसल गया, जबकि निफ्टी में भी 200 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.
 
शेयर बाजार लाल निशान पर
  • निफ्टी 375 अंक गिरकर 23,050 के करीब पहुंचा
  • बजाज फाइनेंस के शेयर 5.94% टूटे

Lagatar Desk :   भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हाहाकार मच गया. दोपहर करीब 2 बजे सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटकर 73,582 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी करीब 375 अंक गिरकर 23,048 के आसपास कारोबार करता दिखा.

 

हालांकि शुरुआती कारोबार की तुलना में दोनों इंडेक्स में ज्यादा गिरावट आई. इससे पहले कारोबार की शुरुआत से शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. बाजार खुलते ही सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसल गया, जबकि निफ्टी में भी 200 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

 

गुरुवार को सेंसेक्स 74,828 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 74,272 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 74,120 तक फिसल गया. इसी तरह निफ्टी 23,446 के पिछले बंद स्तर से गिरकर 23,221 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 23,205 तक पहुंच गया.

 

बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट

बाजार में बिकवाली का असर बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के कई शेयरों पर पड़ा. बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और कोटक बैंक में गिरावट दर्ज की गई. मिडकैप शेयरों में पॉलिसी बाजार, एमएफएसएल, एयू बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और यस बैंक भी दबाव में रहे.

 

बजाज फाइनेंस के शेयर में बिकवाली

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. आज के टॉप लूजर की श्रेणी में बजाज फाइनेंस (5.94%), एक्सिस बैंक (5.21%), बजाज फिनसर्व (4.21%), इंटरग्लोब एविएशन (2.69%) और ट्रेंट (2.12%) के शेयर शामिल हैं.

 

इसके अलावा एशियन पेंट्स (2.03%), रिलायंस (2%), लार्सन (1.69%), कोटक महिंद्रा (1.63%), भारती एयरटेल (1.75%), एसबीआई (1.63%), मारुति सुजुकी (1.68%), इटर्नल (1.55%), टाटा स्टील (1.34%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.30%), पावर ग्रिड कॉर्प (1.15%) और अडानी पोर्ट्स (1.10%) के शेयर भी लाल निशान पर ट्रे़ड कर रहे हैं.

 

वहीं इंफोसिस (1.23%), एचयूएल (1.14%), एचडीएफसी बैंक (0.94%), एचसीएल टेक (0.88%), सनफार्मा (0.69%), अल्ट्राटेक सींमेंट (0.37%), टीसीएस (0.80%), आईटीसी (0.70%),, टेक महिंद्रा (0.63%), भारत इलेक्ट्रिक (0.45%), एनटीपीसी (0.08%) और आईसीआईसीआई बैंक (0.20%) के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है.  

 

शेयर बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह

बाजार में गिरावट के पीछे अमेरिकी और एशियाई बाजारों में कमजोरी को प्रमुख वजह माना जा रहा है. अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है. इसके चलते भारतीय बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही