Search

 
 
 

शेयर बाजार में हाहाकार, खुलते ही 700 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी भारी गिरावट

Lagatar Desk : आज के टॉप गेनर की लिस्ट में इटर्नल (0.78%), भारती इलेक्ट्रिक (0.88%), इंफोसिस (0.54%), टीसीएस (0.08%), टेक महिंद्रा (0.15%) और कोटक महिंद्रा (0.01%) के शेयर शामिल हैं. इसी तरह टॉप लूजर की लिस्ट में पावर ग्रिड (2.32%), भारत इलेक्ट्रिक (1.72%), मारुति सुजुकी (1.20%), एचडीएफसी बैंक (1.75%) और टाटा स्टील (1.67%) के शेयर मौजूद हैं.
 
शेयर बाजार

Lagatar Desk : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई.  कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी में तेज बिकवाली देखने को मिली.  बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कुछ मिनटों में ही 700 अंकों से अधिक लुढ़क गया.

 

जबकि एनएसई निफ्टी भी 200 अंक से ज्यादा टूट गया. बाजार में गिरावट के बीच पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में दबाव देखने को मिला. 

 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

पिछले कारोबारी सत्र में 73,709 के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स गुरुवार को गिरावट के साथ 73,343 पर खुला.  कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में बिकवाली तेज हो गई और यह 700 अंकों से ज्यादा टूटकर 73,005 के स्तर तक पहुंच गया.

 

इसी तरह निफ्टी ने भी कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की. पिछले बंद स्तर 22,811 के मुकाबले यह 22,687 पर खुला. इसके बाद गिरावट बढ़ी और निफ्टी फिसलकर 22,557 के स्तर पर आ गया. 

 

9:50 बजे बाजार में दिखी मामूली रिकवरी

हालांकि, सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक बाजार में कुछ सुधार देखने को मिला.  इस समय सेंसेक्स 401.74 अंकों की गिरावट के साथ 73,307.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 160.95 अंक नीचे आकर 22,650.40 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया. शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में आई इस मामूली रिकवरी के बावजूद दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. 

 

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 24 शेयरों बिकवाली नजर आ रही है. जबकि सिर्फ 6 शेयरों में लिवाली देखी जा रही है. पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक 2.32 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसी तरह इटर्नल के शेयरों में सबसे अधघिक 0.78 फीसदी की तेजी देखी जा रही है.

 

पावर ग्रिड के शेयर 2.32% टूटे

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में इटर्नल (0.78%), भारती इलेक्ट्रिक (0.88%), इंफोसिस (0.54%), टीसीएस (0.08%), टेक महिंद्रा (0.15%) और कोटक महिंद्रा (0.01%) के शेयर शामिल हैं. इसी तरह टॉप लूजर की लिस्ट में पावर ग्रिड (2.32%), भारत इलेक्ट्रिक (1.72%), मारुति सुजुकी (1.20%), एचडीएफसी बैंक (1.75%) और टाटा स्टील (1.67%) के शेयर मौजूद हैं.

 

इसके अलावा एशियन पेंट्स (1.39%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.41%), एनटीपीसी (1.25%), ट्रेंट (1.32%), अडानी पोर्ट्स (0.88%), रिलायंस (0.91%), इंटरग्लोब एविएशन (0.74%), बजाज फिनसर्व (0.95%), टाइटन (0.69%) और एसबीआई (0.47%) के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है.

 

इसी तरह एक्सिस बैंक (0.58%), एचयूएल (0.86%), आईटीसी (0.61%), सनफार्मा (0.30%), बजाज फाइनेंस (0.19%), अल्ट्राटेक सीमेंट (0.68%), आईसीआईसीआई बैंक (0.07%) और एचसीएल टेक (0.08%) के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही