Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छपरा : करोड़पति जेल सुपरिटेंडेंट के तीन ठिकानों पर छापा

Advertisement
Advertisement
Chapra : छपरा के जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के तीन ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की. रामाधार सिंह के छपरा और गया स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई हुई है. आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई की गयी है. गया के मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी कॉलनी रोड में रामाधार सिंह का मकान है. इस मकान को रामाधार सिंह ने किराये पर दे रखा है. जानकारी के अनुसार मकान के कुछ हिस्से में ताला बंद है, जिसे मजिस्ट्रेट की निगरानी में तोड़ा गया. आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी अरुण कुमार दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं. छपरा में भी जेल अधीक्षक के आवास पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की.

छपरा के जेल सुपरिटेंडेंट हैं रामाधार सिंह

छपरा के जेल सुपरिटेंडेंट रामाधार सिंह सरकारी नौकरी में रहते हुए करोड़पति बन गये हैं. आरोप है कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर ये भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं. इस बात के ठोस सबूत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम को मिले. जिसके बाद गुरुवार को इनके खिलाफ पटना में आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया. अब शुक्रवार को निगरानी की टीम ने इनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दी है. गुपचुप तरीके से प्लान में निगरानी की अलग-अलग टीम ने सुबह 10:30 बजे के बाद छपरा, पटना और गया में एक साथ इस कार्रवाई को शुरू की.

अलग-अलग टीम कर रही है छापेमारी

डीएसपी सुरेंद्र कुमार महुआर की अगुवाई में एक टीम ने छपरा में जेल सुपरिटेंडेंट रामाधार सिंह के सरकारी घर और ऑफिस को खंगाला. जबकि, दूसरी टीम ने पटना में जक्कनपुर थाना के तहत पुरन्दुपुर इलाके के अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट और तीसरी टीम ने गया जिले में स्थित पुश्तैनी घर को खंगाला.

आय से 1.21 करोड़ रुपये से अधिक का काला धन कमाया

निगरानी मुख्यालय के अनुसार, जेल सुपरिटेंडेंट के ऊपर सरकारी सैलरी के अलावा, मतलब आय से 1.21 करोड़ रुपए अधिक की काली कमाई करने का गंभीर आरोप लगा है. इनके बारे में काफी शिकायतें थीं. काले कारनामों के बारे में एक के बाद एक कई शिकायत मिलने पर निगरानी की टीम एक्टिव हो गयी थी. जिसके बाद इंटरनल तरीके से जांच हुई. सुपरिटेंडेंट पर लगे आरोप की पड़ताल हुई और उस बारे में ठोस सबूत जुटाये गये.  इसे भी पढ़ें – तीन">https://lagatar.in/the-stock-market-broke-on-the-rise-of-three-days-sensex-closed-down-by-191-points-hcl-tech-top-gainer/">तीन

दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 191 अंक टूटकर बंद, एचसीएल टेक टॉप गेनर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही