Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चारधाम यात्रा प्रारंभ, केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर Dehradun :  चारधाम की यात्रा आज से आरंभ हो गयी है. छह महीने बाद केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट आज अक्षय तृतीया पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. प्रात: सात बजे विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केदारनाथ मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया. इस दौरान धाम मंत्रोच्चारों, सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों, `बम-बम भोले` और `बाबा केदार की जय` से गूंज उठा. साथ ही तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गयी. मंदिर के कपाट खुलने के बाद करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किये. कपाट खुलने के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी गीता के साथ मौजूद रहे. इस खास मौके पर मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है.मं दिर परिसर में कुछ श्रद्धालु ढोल बजाकर जश्न मनाते नजर आये तो कुछ डमरू बजाकर नृत्य करते दिखे.

दोपहर बाद खोले जायेंगे गंगोत्री धाम के कपाट 

उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट भी सात बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. इस दौरान परिसर में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे. कपाट खुलते समय मंदिर परिसर मां यमुना की जय` के उद्घोष से गूंज उठा. चार धाम में से दो धाम खुलने पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बधाई दी और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की.  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें कि इस बार चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनायेगी. गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर बाद खुलेंगे. जबकि चारधामों में शामिल बदरीनाथ के द्वार रविवार को खुलेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही