Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चारधाम यात्रा :  गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 9 लाख के पार पहुंची

 Dehradun : चारधाम यात्रा शुरू हुए 44 दिन बीत चुके है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख पार कर गयी है. पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत और वर्ष 2022 की तुलना में लगभग 37 प्रतिशत अधिक यात्री यहां आ चुके हैं.                                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   
10 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही 44 दिनों में रिकॉर्ड संख्या में कुल 901758 यात्रियों दर्शन कर चुके हैं. वर्ष 2022 में 659061 तथा वर्ष 2023 में 778257 तीर्थयात्री पहुंचे थे.

यमुनोत्री में 4,42,186 तथा गंगोत्री में 4,59,572 श्रद्धालु आ चुके हैं

शुरुआती 44 दिनों में यमुनोत्री में 4,42,186 तथा गंगोत्री में 4,59,572 श्रद्धालु आ चुके हैं. यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या  वर्ष 2022 (285272) की तुलना में 55 प्रतिशत बढ़ी है. वर्ष 2023 (368109) की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है.   गंगोत्री की बात करें तो इस साल श्रद्धालुओं की संख्या वर्ष 2022 (373789) की तुलना में  23 प्रतिशत बढ़ी है. 2023 (410148) की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है.

यात्रियों को लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है

जिले में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है. अधिक संख्या में यात्रियों के आगमन के मद्देनजर प्रशासन यात्रा रूट को लेकर अलर्ट है. यात्रियों को लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है.  यात्रियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडिकल रिलीफ पोस्ट, स्वास्थ्य मित्रों और मोबाइल मेडिकल टीमों की तैनाती की गयी है.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही