Search

 
 
 

BREAKING NEWS: NEET-UG-26 पेपर लीक में 13 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

NEET-UG-26 पेपर लीक मामले को लेकर देश भर के युवा गुस्से में हैं. छात्रों के आंदोलन व आक्रोश को देखते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा है. सरकार ने पेपर लीक के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया है.
 
breaking news lagatar

Ranchi: सीबीआई ने NEET-UG-26 पेपर लीक मामले में 13 अभियुक्तों के खिलाफ दिल्ली की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है. इन सभी अभियुक्तों को जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था. सभी अभियुक्त अब भी जेल में हैं. आरोपितों की सूची में NTA द्वारा विभिन्न विषयों में प्रश्न पत्र को अंतिम रूप देने के लिए नियुक्त विशेषज्ञों के अलावा कोचिंग संचालक सहित अन्य अभियुक्त शामिल हैं.

 

सीबीआई ने आरोप पत्र में जांच के दौरान गिरफ्तार लोगों की पेपर लीक करने में भूमिका का विस्तृत उल्लेख किया है. आरोप पत्र के साथ 360 गवाहों के बयान और 422 महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी अदालत में सबूत के तौर पर जमा किया है. 

 

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय के आदेश पर 12 मई 2026 को NEET-UG-26 पेपर लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद सीबीआई के 72 अधिकारियों और आठ साइबर फ़ॉरेंसिंक विशेषज्ञों की विशेष टीम का गठन किया था. 

 

जांच के दौरान सीबीआई ने महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कुल 92 ठिकानों पर छापा मारा. इस दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों मे NTA द्वारा नियुक्त  Physics , Chemistry  और Biology विषय के विशेज्ञ भी शामिल है. इन्हीं लोगों ने प्रश्न पत्र को अंतिम रूप देने के बाद उसे लीक किया था.जांच के दौरान सीबीआई ने पैसों के लेन-देन के सबूत मिलने के बाद अभियुक्तों के बैंक खातों और बैंक लॉकरों को फ्रीज कर दिया है.

 

आरोपितों का नाम

  • शुभम खैरना
  • मांगी लाल बिवाल
  • विकास बिवाई
  • दिनेश बिवाल
  • यश यादव
  • धनंजय लोखंडा
  • मनीषा वाघमारे
  • पीवी कुलकर्णी
  • मनीषा गुरूनाथ मंढारे
  • शिवराज मटगांवकर
  • मनीषा संजय हविलदार
  • डॉक्टर मनोज शिरूरे
  • तेजस हर्षद कुमार शाह
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही