Search

 
 
 

2025 तक हर शहर में 50 स्लीपर सेल की योजना बना रहे हजारीबाग के शाहनवाज समेत कई ISIS आतंकी पर आरोप पत्र दाखिल

 
Ranchi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को बेल्लारी आईएस मॉड्यूल मामले में शामिल सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया. जिन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, उसमें हजारीबाग के रहने वाले शाहनवाज के अलावा मोहम्मद मुनीरुद्दीन, सैयद समीर, मोहम्मद मुजम्मिल, अनस इकबाल शेख और शायान रहमान उर्फ हुसैन शामिल है. एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि ये सात आरोपी आतंकवादी स्लीपर सेल के रूप में काम करने के लिए कमजोर युवाओं को मुजाहिदीन के रूप में भर्ती करने और कट्टरपंथी बनाने में जुटे थे. ये सभी 2025 तक भारत के प्रत्येक जिले में 50 ऐसे स्लीपर सेल तैयार करने की एक बड़ी आईएसआईएस साजिश का हिस्सा थे. आरोपी भारत में खिलाफत प्रणाली स्थापित करने के आईएसआईएस लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए विस्फोटकों के निर्माण में भी शामिल थे. इसे भी पढे़ं - NEET">https://lagatar.in/neet-proposal-to-re-examinate-1563-neet-candidates/">NEET

: नीट के 1563 उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देने का प्रस्ताव

देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हिंसा फैलाने के लिए थे

एनआईए की जांच से पता चला है कि इन आरोपियों द्वारा तैयार किए गए तात्कालिक विस्फोटक उपकरण देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हिंसा फैलाने के लिए थे. आरोपी पहले ही कर्नाटक के बेल्लारी में एक ट्रायल ब्लास्ट को अंजाम दे चुका था और अन्य कमजोर युवाओं के साथ जिहाद से संबंधित डिजिटल दस्तावेज और डेटा भी साझा कर रहा था. एनआईए ने जांच के दौरान विस्फोटक सामग्री, तेज धार वाले हथियार और डिजिटल डिवाइस जब्त किए थे.

कौन है शाहनवाज

आतंकी शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है. पुलिस ने शाहनवाज और उसके साथियों के पास से आपत्तिजनक सामान बरामद किये हैं. मोटरसाइकिल की चोरी की कोशिश के दौरान पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जांच में आतंकियों के संपर्क में होने का खुलासा हुआ था. आईएसआईएस मॉड्यूल आतंकी गतिविधियों से जुड़ने का आरोप है. आतंकी के पास से बम बनाने के सामान के अलावा रासायनिक पदार्थ भी बरामद हुए हैं. शाहनवाज मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के पेलावल का रहने वाला है. शाहनवाज ने गुजरात की रहने वाली बसंती पटेल नाम की एक महिला से शादी की थी. शादी के बाद उसने अपनी पत्नी का धर्म परिवर्तन करवाया और फिर उसका नाम मरियम हो गया था. शाहनवाज और उसके साथी आतंकियों की साजिश नॉर्थ इंडिया को दहलाने की थी. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-electricity-will-be-available-for-16-hours-for-the-next-3-days-after-that-for-22-hours-daily/">बोकारो

: अगले 3 दिनों तक 16 घंटे, उसके बाद रोजाना 22 घंटे मिलगी बिजली  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही