Search

 
 
 

विधायक सरयू राय के विरुद्ध आरोप गठित

विधायक सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विजय वर्मा ने 2 मई 2022 को डोरंडा थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 105/22) दर्ज कराई थी
 

 Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट से पूर्व मंत्री और जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के विरुद्ध रांची MP/MLA के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया है. उनके विरुद्ध स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से संचिका के अंदरूनी पन्नों की चोरी करने के आरोप गठित हुआ है.

 

दरअसल विधायक सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विजय वर्मा ने 2 मई 2022 को डोरंडा थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 105/22) दर्ज कराई थी. मामले के केस आईओ (अनुसंधान पदाधिकारी) ने आरोपों को सही पाते हुए 22 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की थी. जिसके बाद अब कोर्ट ने आरोप गठित कर दिये हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही