Vinit Abha Upadhyay Ranchi : रांची पुलिस ने स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने जेल में बंद भोला सिंह, गौतम यादव, संजय सिंह, सुग्रीम सिंह, राजेश महतो और राजेंद्र महतो के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य और जांच के आधार पर कांड को सत्य बताते हुए चार्जशीट दाखिल की है. इस हत्याकांड के आइओ (अनुसंधानकर्ता) ने कोर्ट में 51 गवाहों की सूची और अन्य साक्ष्य भी जमा किये हैं.
स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर के हत्या आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर
Last Updated: Feb 12, 2025 12:00 AM (IST)