Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैंगस्टर अमन साव को भगाने के आरोप में चार्जशीटेड दारोगा मुकेश कुमार का तबादला

Advertisement
Advertisement

स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय ने की कार्रवाई

Ranchi: स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय ने अपराधी अमन साव को भगाने के चार्जशीटेड दारोगा का तबादला कर दिया है. चार्जशीटेड दारोगा मुकेश कुमार को हजारीबाग जिला बल से तबादला करते हुए जंगल वारफेयर नेतरहाट कर दिया गया है. इसे लेकर पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किया गया है. इसे पढ़ें- सत्ता">https://lagatar.in/the-ruling-party-will-answer-every-question-of-the-opposition-the-strategy-made-in-the-meeting-of-the-upa-legislature-party/">सत्ता

पक्ष विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगा, यूपीए विधायक दल की बैठक में बनी रणनीति

प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया तबादला

पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, कि बीते 15 सितंबर 2019 को गिरफ्तार अभियुक्त अमन साहू को थाना हाजत में ना बंद कर अभियुक्त को भागने का मौका देने के लिए थाना प्रभारी कक्ष से सटे गेस्ट रूम में रखा गया. आरोप की पुष्टि के आधार पर मुकेश कुमार के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किए जाने का उल्लेख है. प्रशासनिक दृष्टिकोण से मुकेश कुमार को हजारीबाग जिला बस से स्थानांतरित करते हुए जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट में पदस्थापित किया गया. इसे भी पढ़ें- कांटाटोली">https://lagatar.in/kantatoli-flyover-the-encroachments-threatened-the-judco-team-that-went-to-remove-the-encroachment-returned-empty-handed/">कांटाटोली

फ्लाईओवर: कब्जा हटाने गई जुडको की टीम को अतिक्रमणकारियों ने धमकाया, बैरंग लौटे

चार्जशीटेड दारोगा को बना दिया गया था थाना प्रभारी

अमन साव के हिरासत में रहते हुए थाना के अतिथि कक्ष से भगाने के मामले में बड़कागांव के तत्कालीन थाना प्रभारी सह दारोगा मुकेश कुमार के खिलाफ सीआइडी ने चार्जशीट किया था. इन्हें इस साल मई महीने में हजारीबाग के गोरहर थाना का प्रभारी बनाने का आदेश जारी किया गया था. वह झारखंड पुलिस एसोसिएशन के हजारीबाग शाखा के सचिव भी हैं. अमन साव को 27 सितंबर 2019 की रात बड़कागांव थाना के अतिथि कक्ष से भगाया गया था. इस मामले में तत्कालीन डीआइजी एवी होमकर ने मुकेश कुमार को बर्खास्त कर दिया था. बाद में तत्कालीन प्रभारी डीजीपी एमवी राव ने मुकेश कुमार की सेवा बहाल कर दी थी. इसके बाद इनका तबादला गुमला कर दिया गया था. लेकिन पुलिस एसोसिएशन का सचिव होने के कारण इनका तबादला वापस हजारीबाग जिला में कर दिया गया था. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही