Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जिले के लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने निकला रथ

Dhanbad : धनबाद के डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने 4 मार्च को समाहरणालय परिसर से सामाजिक सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया. यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों का भ्रमण करेगा और लोगों को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा. डीडीसी ने कहा कि इसका उद्देश्य हर योग्य व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान करना है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक कुमार बंधु कच्छप ने कहा कि अगले 10 दिनों तक जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों का भ्रमण करेगा. इस दौरान लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार हितलाभ योजना की जानकारी दी जायेगी. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के रंजीत कुमार शर्मा, श्रीकृष्ण कुमार दान, प्रोमिला मालटो, कादिर अंसारी, टिंकू चन्द्र दास, रंजीत तुरी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-management-should-cancel-the-reinstatement-of-guest-teachers-in-bbmku-student-ajsu/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में अतिथि शिक्षकों की बहाली रद्द करे प्रबंधन- छात्र आजसू  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही