Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश और समाज के विकास में रचनात्मक योगदान दे रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स– राज्यपाल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: शनिवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा फाइनेंशियल मार्केट्स “प्रवाह- फ्लो टुवर्ड्स एक्सीलेंस” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्यपाल ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, आप सभी के बीच आकर अपार खुशी हो रही है. मुझे यह जानकर बहुत खुशी है कि यह इंस्टीट्यूट लेखा एवं अंकेक्षण के क्षेत्र में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी संस्था है और इसका गौरवशाली इतिहास रहा है. शिक्षा, लेखा अंकेक्षण और नीतिगत मामलों में इनका अहम योगदान है. उन्होंने आगे कहा की आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अपनी मेहनत और विद्वता के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहे हैं, तथा समाज एवं देश के विकास में रचनात्मक योगदान दे रहे हैं. सामाजिक कार्य में भी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का महत्वपूर्ण योगदान है. इसे पढ़ें-रिनपास">https://lagatar.in/drug-scam-in-rinpass-former-director-accused-of-paying-more-than-10-times-the-tender-rate/">रिनपास

में दवा घोटाला, पूर्व निदेशक पर टेंडर रेट से 10 गुना से भी ज्‍यादा भुगतान का इल्‍जाम

सीए का काम अत्यंत चुनौतीपूर्ण के साथ-साथ सम्मानजनक     

राज्यपाल ने आगे कहा कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष टैक्स के संग्रह एवं विभिन्न प्रावधानों को लागू करने एवं इनके अनुपालन करने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अहम योगदान  रहता है. ऑडिट के क्षेत्र में भी इनकी सराहनीय भूमिका रही है. सीए का काम अत्यंत चुनौतीपूर्ण के साथ-साथ सम्मानजनक भी है. इनका कार्य मनी मैनेजमेंट, ऑडिट अकाउंट का एनालिसिस, टैक्सेशन तथा वित्तीय सलाह उपलब्ध कराने का भी है. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-government-had-killed-democracy-by-imposing-emergency-in-the-entire-country-mp/">आदित्यपुर

: कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी- सांसद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही