Search

साइकिल दिवस पर चार्टर्ड स्पीड लि. ने रैली का किया आयोजन

Ranchi :  साइकिल दिवस पर चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड ने साइकिल रैली का आयोजन किया. मोरहाबादी के चिल्ड्रन पार्क से रैली शुरू हुई. रैली में शामिल लोगों ने मोरहाबादी का एक चक्कर लगाया. चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के कर्मचारी ने बताया‌ कि इस रैली का उद्देश्य लोगों को साइकिल के प्रति जागरूक करना था. लोगों ने इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया.

40 लोगों ने रैली में लिया हिस्सा 

इस साइकिल रैली में शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले‌ सभी आयु वर्ग के करीब 40 लोगों ने हिस्सा लिया. लोगों में रैली को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला. लोगों‌ ने बाताया कि साइकिल का इस्तेमाल सेहत‌ के साथ-साथ पर्यावरण के लिए‌ भी जरूरी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp