Search

 
 
 

बोकारो : अतिक्रमण के चंगुल में फंसा चास का कृषि बाजार प्रांगण

 

बरामदे के अतिक्रमण से ग्राहक परेशान

Bokaro : कृषि उत्पादन बाजार समिति चास-बोकारो के दुकानदारों ने बरामदे व दुकान के आगे वाली जमीन को कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है. दुकानों की आगेवाली जमीन को ईंट की चहारदीवारी देकर कब्जा कर कर लेने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है. इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है साथ ही सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है. यह किसी एक दुकानदार ने नहीं किया है, बल्कि बाजार के अधिकतर दुकानदार अपनी दुकान की सीमा से बाहर भी सामान रखते हैं.

     अतिक्रमण से सड़क हो गई संकरी, लोग परेशान

इस अतिक्रमण से बाजार समिति में माल खरीदने आने वाले बाहरी व्यापारियों को भी परेशानी होती है. यदि व्यापारियों को एक दुकान से दूसरी दुकान जाना होता है, तो उन्हें सड़क की ओर से घूमना पड़ता है. बताते चलें कि बाजार समिति के दुकान के आगे बरामदा दिया गया है ताकि लोगों वहां रुके कर सामान खरीद सकें या खरीदा गया सामान रख सकें. लेकिन दुकानदारों ने इस जमीन पर ईंट की दीवार देकर अतिक्रमण कर लिया है. लोगों का कहना है कि यहां के दुकानदारों की मनमानी से काफी दिक्कत होती है. कृषि बाजार समिति के सचिव कार्यालय में बहुत कम बैठते हैं. अतिक्रमण की शिकायत करने कार्यालय पहुंचते हैं, तो कार्यालय में सचिव साहब नहीं रहते हैं. साहब कब मिलेंगे, गार्ड भी इसका जवाब नहीं दे पाता है.

    हमें अतिक्रमण की कोई जानकारी नहीं : सचिव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chas-Sec-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> अतिक्रमण से संबंधित पूछे जाने पर चास- बोकारो कृषि बाजार समिति के सचिव तपन प्रकाश सिंह ने कहा कि यदि दुकानदारों ने बरामदे का अतिक्रमण किया है तो उसे हटाया जाएगा. हमें अतिक्रमण की कोई जानकारी नहीं है. इस बाबत जल्द ही आवश्यक छानबीन कर प्रबंधन की ओर से कार्रवाई की जाएगी. दुकानदारों को जितनी जगह दी गई है, वे उतने का ही उपयोग करें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686489&action=edit">यह

भी पढ़ें: पेटरवार : दो बाइकों की सीधी टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, दो घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही