Search

 
 
 

चास पुलिस ने टेंपो चालक गोलीकांड में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

 
Bokaro: चास पुलिस ने टेंपो चालक गोलीकांड में दूसरे आरोपी को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी से एक 315 बोर की देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=bP_XlfUc6sQ

दूसरा आरोपी अमर फरार हो गया था

बता दें कि शनिवार की दोपहर बसंत ट्रांसपोर्ट के टेंपो स्टैंड के पास आरोपी महेंद्र पाल ने फोन कर टेंपो बुक करने के लिए पिंटू पसारी को बुलाया था. जहां उस पर गोली चलाई गई थी. घटना के वक्त ही पुलिस ने महेंद्र को स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया था. लेकिन दूसरा आरोपी अमर बाउरी फरार हो गया था. इसे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी चास ने बताया कि अमर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह तीन मामलों का आरोपी रहा है. इसे भी पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-sent-216740-gratitude-letters-pm-modi-jharkhand/">बीजेपी

ने झारखंड से पीएम मोदी को भेजा 2,16,740 आभार पत्र

दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी

बता दें कि यह घटना दो दिन पूर्व हुई मारपीट के प्रतिशोध में हुई थी. शुक्रवार को टेंपो चालक और आरोपी महेंद्र के भतीजे की बाइक में टक्कर हो गई थी. इसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. इसके प्रतिशोध में महेंद्र अन्य साथियों के साथ पिंटू को बुलाया था. जब वह आया तो दोनों में बहस होने लगी. पिंटू स्थिति को भांपते हुए जाने लगा. इसके बाद महेंद्र दुबारा मुड़कर आया और गोली चला दी. पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी को भी आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें- बर्मामाइंस">https://lagatar.in/mobile-snatching-from-delivery-boy-in-burmese-stabbed-at-protest/">बर्मामाइंस

में डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल छिनतई, विरोध पर चाकू से किया वार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही