Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो रोटरी को हराकर चास रोटरी बना चैंपियन

Bokaro : बोकारो के सेक्टर-1 स्थित संत जेवियर स्कूल मैदान में 2 अप्रैल को बोकारो रोटरी एवं चास रोटरी के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में चास रोटरी की टीम ने बोकारो रोटरी को 18 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चास रोटरी की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से आदित्य सिंह ने 31, संकल्प व सिद्धार्थ सिंह माना ने 27 – 27 तथा कप्तान रविंद्र मंड ने 24 रन बनाए. गेंदबाजी में बोकारो रोटरी की ओर से विपिन सिंह एवं दिग्विजय ने दो-दो विकेट लिए. अनीश, जतिन एवं तुषार को एक-एक विकेट झटकने में   सफलता मिली. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी बोकारो रोटरी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई. टीम की ओर से सौरभ ने 60, आशू ने 18 एवं हरपाल ने 12 रन बनाए. गेंदबाजी में आदित्य सिंह व डॉक्टर सुमन ने दो-दो विकेट लिए, संकल्प एवं आर्यन को एक-एक सफलता मिली. मैच का संचालन अंपायर राजेश्वर सिंह एवं अभिषेक सिंह ने किया. कमेंटेटर की भूमिका ओम प्रकाश वर्णवाल ने निभाई. मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिये चास  रोटरी के आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार बोकारो रोटरी के सौरभ को व बेस्ट बॉलर का अवार्ड बोकारो रोटरी के विपिन सिंह एवं बेस्ट फिल्डर का अवॉर्ड चास रोटरी के रविंद्र मंड को दिया गया. मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि बोकारो विधायक विरंची नारायण ने विजेता, उपविजेता टीम एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर विरंची नारायण एवं उनकी धर्मपत्नी नीना नारायण को बोकारो रोटरी के अध्यक्ष निरुपमा सिंह, सचिव घनश्याम दास,चास रोटरी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सचिव पूजा वैद ने संयुक्त रूप से पौधा प्रदान किया. मौके पर मनोज चौधरी, बीजीएच ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. राजदीप, प्रदीप रे, विनय सिंह, जयवंत सेठ, अशोक जैन, प्रेम प्रकाश सिंह, आनंद अग्रवाल, उषा कुमार, रंभा सिंह, राखी चौधरी, संध्या कुमार, सपना सेठ, सोनाली शर्मा, देवाशीष सहाना, हरपाल सिंह, प्रदीप नारायण, अनूप त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596748&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाएगी भीम आर्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही