Search

 
 
 

चास : शिव मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी की चोरी

 
चास थाना इलाके के प्रभात कॉलोनी में घटी घटना
Bokaro : चास थाना इलाके के प्रभात कॉलोनी के शिव मंदिर के दान पेटी को तोड़कर नकदी की चोरी हो गई है. घटना 17 अगस्त के रात की है. शुक्रवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी  पहुंचे, तो दानपेटी को टूटा हुआ देखा. इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी. लोगों की सूचना पर पहुंची चास पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम मंदिर के आस-पास लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर चोरों को पहचानने में जुटी है. पुलिस ने बताया है कि चोरों ने मंदिर के दानपेटी को ही निशाना बनाया. दानपेटी में उनके हाथ जो लगा, उसे लेकर भाग निकले है, अन्य किसी समान को नुकसान नहीं पहुचाया है. मालूम हो कि चास के प्रभात कॉलोनी में शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है और गलियों में नशेड़ी लोगों का जमावड़ा लग जाता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=733403&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : एक प्राचार्य, एक किरानी - नाम है डिग्री कॉलेज गोमिया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही