Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी

Chatra: जिला के लावालौंग में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें 25 लाख के इनामी सैक सदस्य गौतम पासवान समेत पांच कमांडरों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. सभी नक्सलियों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया गया है. नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. मौके पर जिले के एसपी राकेश रंजन कैप कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/bihar-violence-tejashwi-yadav-attacked-bjp-said-where-he-is-weak-he-is-angry-there/">बिहार

हिंसा : बीजेपी पर तेजस्वी यादव हुए हमलावर, कहा- जहां ये कमजोर, वहां बौखलाये है

नक्सलियों के जमावड़ा की सूचना पर चलाया गया था अभियान

एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि पलामू जिला की सीमा से सटे लावालौंग थाना क्षेत्र में नक्सली कमांडर समेत कई नक्सली जमा होकर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था. इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया गया था. अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को देखते ही माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. जिसमें पांच नक्सली मारे गए. एसपी राकेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि पांच नक्सली मारे गए हैं और अभियान जारी है.

ये नक्सली मारे गए

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में सैक कमांडर गौतम पासवान, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, सब जोनल कमांडर अमर गंझू, नंदू और संजीत भुइयां शामिल हैं. सैक कमांडरों पर 25 लाख और सब जोनल कमांडरों पर पांच लाख का इनाम है. वहीं मौके से दो एके 47, एक इंसास और दो रेगुलर राइफल बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें - Breaking">https://lagatar.in/breaking-100-crore-mid-day-meal-scam-sanjay-tiwari-surrendered-after-ed-and-police-raid/">Breaking

: 100 करोड़ मिड डे मील घोटाला, ED और पुलिस की दबिश के बाद संजय तिवारी ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही