Search

चतरा: बाइक चोरी के 3 आरोपी समेत 4 गिरफ्तार

Chatra : चतरा के हंटरगंज स्थित जोरी में बाइक चोरी के आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें बिहार के गया स्थित धनगाई निवासी शिवनंदन यादव का बेटा गौतम कुमार और सूरज कुमार के अलावा चंद्रदेव यादव का बेटा प्रदीप कुमार शामिल है. चतरा सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि तीनों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. जोरी से चार अप्रैल को जिरामणी कॉलेज के पास से बाइक की चोरी हुई थी. नरेश महतो ने इस संबंध में थाने को लिखित आवेदन दिया था. इस संबंध में हंटरगंज थाने में कांड संख्या-58/23 दर्ज किया गया था. इस कांड के खुलासे के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी. इसी क्रम में सात जून को तीनों आरोपी गिरफ्त में आए. उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया कर लिया गया.

देसी कट्टा के साथ धराया युवक

हंटरगंज थाना क्षेत्र में लोडेड 312 बोर के देसी कट्टा और एक जिंदा गोली के साथ युवक सिकेन्द्र भारती पिता : विमल भारती को गिरफ्तार किया गया है. वह चतरा के हंटरगंज स्थित बरहपुर का रहनेवाला है. इस संदर्भ में हंटरगंज थाना कांड सं0- 107/23 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है. छापामारी दल में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक सनोज कुमार चौधरी, कृष्णा कुमार, नितेश कुमार दूबे, सहायक अवर निरीक्षक राजेन्द्र नाथ मुंडा, रंजीत कुमार सिंह समेत थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/four-crore-bridge-could-not-be-completed-even-in-four-years-in-chatra/">चतरा

में चार साल में भी नहीं तैयार हो पाया चार करोड़ का पुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//