Chatra : चतरा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेशी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया. चतरा एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में हंटरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि हंटरगंज थाना क्षेत्र के कई इलाके में लोगों द्वारा चोरी की बाइक का इस्तेमाल करने की सूचना लगातार मिल रही थी. सूचना को एसपी ने गंभीरता से लिया. एक टीम गठित कर हंटरगंज के केदली में छापेमारी की. वहां से पुलिस ने चोरी की दो और कोलना से एक बाइक बरामद की. वहीं चोरी की बाइक इस्तेमाल करनेवालों को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने वाले अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में सुजीत चौधरी (22 वर्ष), दिलीप चौधरी (20 वर्ष) दोनों पिता परमेश्वर चौधरी, ग्राम : केदली (बिहार), राजेश चौधरी उर्फ गोलू चौधरी (20 वर्ष) पिता : प्रदीप चौधरी कोयना चतरा, अवधेश कुमार (24 वर्ष) पिता : भिखारी महतो कोयना सभी थाना : हटरगंज जिला : चतरा के निवासी शामिल है. छापामार दल में शामिल पदाधिकारियों में पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय, हंटरगंज अंचल, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार, अनंत साह, सहायक अवर निरीक्षक सोमारू राम समेत थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/lathicharge-on-students-going-to-lay-siege-to-cms-residence/">सीएम
आवास घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज [wpse_comments_template]
चतरा : चोरी की 3 बाइक के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

Leave a Comment