Search

चतरा : महिला के खाते से उड़ाए 9500 रुपए, पुलिस से लगाई गुहार

Pratppur (Chatra) : प्रतापपुर शाखा थाना क्षेत्र के भरही पंचायत के टोला नैकडीह की एक महिला गुलबिया देवी के खाते से 9500 सौ रुपए की किसी ने निकासी कर ली. पीड़िता ने बताया कि उसके पति संजय भारती सहित गांव के दो और साथी सकिंदर भारती और प्रमोद भारती साथ में पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं. संजय भारती ने अपनी पत्नी के खाते में 30 हजार रुपए डाले थे. इसमें 10 हजार अपनी पत्नी के नाम का और 20 हजार रुपए गांव के दो मजदूर सकिंदर व प्रमोद के थे. तीनों मजदूरों ने एक साथ एक ही खाते में 30 हजार रुपए भेजे थे. पैसा आने की जानकारी मिलने के बाद गुलबिया देवी गांव के ही बैंक के एक स्टाफ के पास जाकर पैसे की जांच करवाई, तो पता चला कि उनके खाते में 20 हजार ही हैं. उसके बाद परेशान गुलबिया अगले दिन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतापपुर शाखा पहुंची. वहां अपना पासबुक अपडेट करवाई, तो पता चला कि उसके खाते से 9500 सौ रुपए निकाले गए हैं. जिसके बाद वह परेशान हो गई. उसने कहा कि खाते से पैसे किसने निकाले पता नहीं. उसने बैंक में भी इसकी शिकायत की. साथ ही रविवार को प्रतापपुर थाना पहुंची. वहां आवेदन देकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

जांच के बाद दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : इंस्पेक्टर

इस मामले पर प्रतापपुर पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करेंगे. वह खुद इस मामले की जांच के लिए बैंक जाएंगे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-trial-run-of-vande-bharat-train-for-the-second-time-operation-will-start-from-june-27/">हजारीबाग

: दूसरी बार वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन, 27 जून से शुरू होगा परिचालन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//