Search

 
 
 

चतरा : नाबालिग प्रेमिका संग मिल खुद के अपहरण की रची झूठी साजिश, पुलिस ने दबोचा तो उगला राज

 
Chatra :  चतरा में एक युवक ने पहले अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाया. फिर मौका पाकर नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया. उसके बाद प्रेमिका के साथ मिलकर खुद के अपहरण की झूठी पटकथा लिखी. मगर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पूरे साजिश से पर्दा उठाया और आरोपी को धर दबोचा. साथ ही नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया. मामला चतरा जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के नोनगांव का है. आरोपी युवक का नाम बादल कुमार साव है.

क्या है पूरा मामला

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के नोनगांव की एक नाबालिक लड़की के अपहरण की लिखित सूचना बीते 15 जून को प्राप्त हुई थी. युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिक अभियुक्त बादल कुमार साव के विरुद्ध थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई. एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ की देखदेख में विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में पत्थलगड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, एसआई अंकित कुमार झा व आईआरबी के जवानों को शामिल किया गया था. टेक्निकल सेल की मदद से टीम ने प्रोफेशनल तरीके से मामले की जांच शुरू की. टीम ने जब लड़के के घर वालों से पूछताछ शुरू की तो उसके परिजनों ने आरोप को निराधार बताते हुए आरोपी बादल के भी अपहरण व गायब होने की बात बताई. एसडीपीओ ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपी के पिता के द्वारा अपने बेटे को बचाने की नियत से लगातार पत्थलगड़ा थाना के अलावे वरीय अधिकारियों को बेटे के अपहरण की झूठी सूचना देकर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास भी करते रहा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-4-more-buses-parked-at-khadgarha-bus-stand-caught-fire-total-9-buses-burnt-chaos/">रांची

: खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी 4 और बसों में लगी आग, कुल 9 बसें जलीं, अफरा-तफरी

गुप्त सूचना पर विष्णुगढ़ से हुआ गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि अभियान के दौरान ही जांच टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बादल कुमार साव हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में रह रहा है. जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विष्णुगढ़ भेजा गया. इस काम में स्थानीय विष्णुगढ़ थाना की पुलिस की मदद ली गई. विष्णुगढ़ पुलिस के सहयोग से आरोपी बादल कुमार को पुलिस ने धर दबोचा. साथ ही मौके से ही अपहृत नाबालिग युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया.

खुद को बचाने के लिए रची साजिश

गिरफ्तारी के बाद आरोपी बादल कुमार साव ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था. बल्कि उसने नाबालिग प्रेमिका के साथ मिलकर अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रची थी. उसने सोचा कि ऐसा करने से वह पुलिस से बच जायेगा और उन दोनों की कोई खोजबीन नहीं करेगा. पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को चतरा ले आई. जहां प्राथमिकी के आधार पर विधिवत रूप से गिरफ्तार युवक को को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं नाबालिक लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/24-dsps-of-jharkhand-became-ips-they-got-promotion/">झारखंड

के 24 डीएसपी बने IPS, इन्हें मिली प्रोन्नति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही