Ranchi/Chatra : मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक अंकित गुप्ता की रिम्स में ईलाज के दौरान मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद शहर में तनाव का माहौल है. हत्याकांड के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये हैं और मॉब लिंचिंग के तहत प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने शहर की दुकानों को भी बंद करा दिया है. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बूझाकर मामले को शांत कराने में जुटी है. इधर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है. मामले को लेकर एसपी विकास पांडेय ने एसआईटी का गठन किया है. एएसपी अभियान के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम इस मामले की जांच कर रही है.
चतरा : मारपीट में घायल युवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, सड़क उतरे लोग, SIT गठित
Last Updated: Mar 21, 2025 12:00 AM (IST)