Search

 
 
 

चतरा: स्वास्थ्य विभाग के अकाउंटेंट मैनेजर को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 
Chatra: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अकाउंटेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है. बुधवार को एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी के बीएएम शंभु कुमार रवि को 4000 रूपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी टीम मैनेजर को अपने साथ लेकर हजारीबाग चली गई. जहां उनसे पूछताछ की जाएगी. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/minister-hafizul-hasan-targeted-the-opposition/">हजारीबाग

: मंत्री हफीजुल हसन ने विपक्षियों पर साधा निशाना, कहा-बाबूलाल ने मुसलमानों को ठगा

एसीबी से की गई थी शिकायत

इटखोरी के लोरम निवासी पन्ना लाल राणा ने हजारीबाग एसीबी से शंभू कुमार के खिलाफ शिकायत की थी. कहा था कि इनके द्वारा गहन जन स्वास्थ्य सर्वे 2021 योजना के तहत प्रचार-प्रसार का कार्य किया गया था. जिसका बिल का भुगतान लंबे समय से लंबित था. बिल भुगतान के नाम पर शंभू कुमार द्वारा घूस मांगा जा रहा था. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें मामला सही पाए जाने के बाद एसीबी ने शंभू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-wants-passport-reaches-rouse-avenue-court-for-noc-matter-listed-for-hearing-on-friday/">राहुल

को चाहिए पासपोर्ट, NOC के लिए पहुंचे राउज एवेन्‍यू कोर्ट, मामला शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही